- जब पेंशन का प्रयोग, उपदान के विपरीत अर्थ में किया जाए तो ,पेंशन में उपदान सम्मिलित होगा जबकि मंहगाई राहत शामिल नहीं है।
केन्दीय सिविल सेवा (पी) के नियम 3 (ओ) एवं डीपी तथा पीडब्लू की अधिसूचना सं0 42 (30) पी एवं पी डब्लू/89/ई दिनांक 22.1.92
- प्रत्येक प्रकार के पेंशन की स्वीकृति हेतु अच्छे आचरण एक आवश्यक शर्त होगी।
- सेवानिवृति पेंशन अर्जित करने के लिए वास्तविक रुप से की गई अर्हक सेवा का न्यूनतम समय(बिना लाभ के) 20 वर्ष है । िलंब के भर्ती सैनिकों के मामलों मे (बिना लाभ के) 15 वर्ष होनी चाहिए ई सी/एस.एस. एस. सी अधिकारियों के लिये रैंक सर्विस सहित यदि कोई है (बिना लाभ के) 12 वर्ष है। पेंशन हेतु इसकी गणना गणनीय परिलब्धियो के औसत के 50% पर की जाती है । 33 वर्ष की गणनीय अर्हक सेवा के लिए जो राशि निश्चित की गई है वह सेवानिवृति पेंशन है(जैसा कि संबंधित रैंके को लाभ(वेटेज)देने के पश्चात) लाभ(वेटेज)निश्चित की गई राशि अधिकतम 15,000/ प्रतिमाह हो सकती है ।
