रक्षा पेंशन अदालत : गुवाहाटी
गुवाहाटी एवं उसके समीपवर्ती जिलों में रहने वाले सैन्य एवं असन्य रक्षा पेंशनरों के पेंशन सम्बन्धी शिकायतों के निराकरण हेतु 22 एवं 23 मई 2008 में रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन), इलाहाबाद द्वारा एक रक्षा पेंशन अदालत का आयोजन गुवाहाटी में किया जायेगा।अतएव रक्षा पेंशन भोगियों से अनुरोध है कि वे अपनी पेंशन स्वीकृत / भुगतान समबंधित शिकायतें हिन्दी / अंग्रेजी भाषा (दो प्रतियों) में
पेंशन अदालत अधिकारी,
कार्यालय रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन),
दौपदीघाट,
इलाहाबाद 211014
के नाम भेजें। गोवा राज्य एवं समीपवर्ती क्षेत्रों के सैन्य एवं असैन्य पेंशनर भी अपनी पेंशन सम्बन्धी समस्याओं के निवारण हेतु आवेदन कर सकते हैं।
पेंशनर उपरोक्त तिथियों पर प्रात- 8-30 बजे उपस्थित होकर भी अपनी शिकायतों का समाधान करा सकते हैं।
