उत्तरदायित्व
कार्यालय रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन), केन्द्रीय रूप से निम्न के प्रति उत्तरदायी है ।- सशस्त्र सेना के कार्मिकों(जैसे कमीशन प्राप्त अधिकारी तथा अधिकारी रैंक से नीचे के कार्मिक एवं उनके परिवार) तथा असैन्य कार्मिको व उनके परिजनों (जिसमें रक्षा लेखा विभाग तट रक्षक तथा ग्रेफ कार्मिक एवं उनके परिजन शामिल है) के पेंशन संबंधी लाभों की स्वीकृति ।
- दिनाँक 01-11-85 के पूर्व मृत/कार्यमुक्त नौसेना एवं वायुसेना कार्मिकों के सभी प्रकार के पेंशनरी अवार्ड़ों की स्वीकृति/पुनरीक्षण । जो मामले 01-11-85 के बाद से संबंधित है वे प्रधान नियंत्रक रक्षा लेखा (नौसेना) मुंबई तथा रक्षा लेखा नियंत्रक (वायु सेना) नई दिल्ली द्वारा किए जाते है । नौसेना एवं वायु सेना के किसी भी अवधि के सेवानिवृत्त मृत्यु कार्मिको के विकलांगता/परिवार पेंशन का अधिनिर्णय रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक(पेंशन) इलाहाबाद द्वारा किया जायेगा ।
- संपूर्ण भारत तथा भारत के बाहर स्थित विभिन्ऩ पेंशन संवितरण एजेंसियों द्वारा किए जाने वाले रक्षा पेंशन भुगतान का लेखा परीक्षा
- पेंशन से संबंधित सभी भुगतानों का संकलन
- 1902 के बाद के पेंशन परिपत्रों/पेंशन भुगतान आदेशों का रखरखाव
- विभिन्ऩ स्रोंतों(जैसे रक्षा लेखा महानियंत्रक,रक्षा मंत्रालय,वी आई पी/एम आई एन तथा ड़ी पी एण्ड़ पी ड़ब्ल्यू से) प्राप्त शिकायतों क निस्तारण ।
इस वेबसाइट में उपलब्ध सूचनाओं को प्राधिकार के रूप में न लेकर इसे मात्र एक मार्गदर्शिका के रूप में समझा जाए ।
